Jharkhand Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?

Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2024 09:06 AM

congress released second list of 7 candidates

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने सोमवार रात को 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस पार्टी ने पाकुड़ से निशात आलम को टिकट दिया है। निशात आलम कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की पत्नी हैं। कांग्रेस ने बरही से अरुण साहू को प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। डाल्टेनगंज से केएन त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है। कांके से सुरेश कुमार बैठा को उम्मीदवार बनाया गया है पांकी से लाल सूरज को चुनावी रण में उतारा  गया है।  विश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी को प्रत्याशी बनाया गया है। छतरपुर से राधा कृष्ण किशोर को उम्मीदवार बनाया गया है।

PunjabKesari


बता दें कि इससे पहले पार्टी ने सोमवार रात को 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। राज्य की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।  वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं  जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!