झारखंड में कोरोना फिर से पकड़ रहा रफ्तार, रांची में एक की मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jul, 2022 05:15 PM

corona is again gaining momentum in jharkhand one died in ranchi

मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से एक, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से छह, गुमला से चार, कोडरमा...

 

रांचीः झारखंड में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है और राजधानी रांची में इससे एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के 352 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 126 केस सक्रिय है। मंगलवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य के नौ जिले से कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से एक, धनबाद से एक, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से छह, गुमला से चार, कोडरमा से एक, रांची से 23, सरायकेला से 14 और सिमडेगा से एक नये कोरोना मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 36 हजार, 112 हो चुकी है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!