Daltonganj Vidhan Sabha: डालटनगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया दिख रहे हैं मजबूत।। vidhansabha seat 2024

Edited By Khushi, Updated: 06 Nov, 2024 05:53 PM

daltonganj vidhan sabha bjp candidate alok kumar chaurasia is looking strong

2019 के चुनाव में डाल्टनगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया ने जीत हासिल की थी। आलोक कुमार चौरसिया को एक लाख तीन हजार छह सौ 98 वोट मिले थे तो कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णानंद त्रिपाठी 82 हजार एक सौ 81 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

डालटनगंज: डालटनगंज विधानसभा सीट पलामू लोकसभा सीट के तहत आता है। डालटनगंज को मेदिनीनगर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां चेरो सम्राजय के राजा मेदनी राय ने लंबे समय तक राज किया था। इसलिए पलामू किला और शाहपुर किला और चेरो साम्राज्य की कई अहम चीजें यहां आपको देखने को मिल जाएगी। यह सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी।

2000 में बिहार से अलग होने के बाद इस सीट को झारखंड राज्य में शामिल कर दिया गया। 2005 में हुए चुनाव में डालटनगंज सीट पर जेडीयू उम्मीदवार इंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। 2009 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट कृष्ण नंद कुमार ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था तो 2014 में डाल्टनगंज सीट पर जेवीएम उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया ने विरोधियों को चौंका दिया था।

वहीं 2019 में आलोक कुमार चौरसिया ने बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। इस बार भी बीजेपी ने आलोक कुमार चौरसिया को ही उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने कृष्णानंद त्रिपाठी पर भरोसा जताया है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2019 के चुनाव में डाल्टनगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया ने जीत हासिल की थी। आलोक कुमार चौरसिया को एक लाख तीन हजार छह सौ 98 वोट मिले थे तो कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णानंद त्रिपाठी 82 हजार एक सौ 81 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं जेवीएम कैंडिडेट राहुल अग्रवाल 12 हजार 61 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2014 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो जेवीएम उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया ने कांग्रेस कैंडिडेट कृष्णा नंद त्रिपाठी को हराया था। आलोक कुमार चौरसिया को कुल 59 हजार 2 सौ 5 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा नंद त्रिपाठी को कुल 54 हजार 8 सौ 55 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार को कुल 42 हजार 5 सौ 97 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के कृष्ण नंद कुमार ने बाजी मारी थी। कृष्ण नंद कुमार को इस सीट पर 43 हजार 5 सौ 71 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार दिलीप सिंह इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 39 हजार 3 सौ 38 वोट मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी उम्मीदवार  अनिल कुमार को 37 हजार 3 सौ 80 वोट मिले थे।

पुराने आंकड़े के आधार पर डालटनगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया की स्थिति काफी मजबूत लग रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी डालटनगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी को बढ़त मिली थी। पलामू संसदीय क्षेत्र के डालटनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बीडी राम को बड़ी बढ़त मिली थी। वहीं इंडिया अलायंस समर्थित आरजेडी कैंडिडेट ममता भुईंयां इस क्षेत्र से काफी पीछे रही गईं थीं। इसीलिए डालटनगंज सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया, कांग्रेस से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!