CM हेमंत की ओर से दावत -ए- इफ्तार का आयोजन, मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दी मुबारकबाद

Edited By Khushi, Updated: 20 Apr, 2023 10:15 AM

dawat e iftar organized by cm hemant chief minister

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से रमजान -उल- मुबारक के अवसर पर बीते बुधवार को दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत- ए -इफ्तार में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से रमजान -उल- मुबारक के अवसर पर बीते बुधवार को दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत- ए -इफ्तार में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए।

PunjabKesari

CM ने की राज्य की प्रगति, प्रेम- भाईचारा, खुशहाली की दुआ 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सभी ने राज्य की प्रगति, प्रेम- भाईचारा, खुशहाली और अमन- चैन के साथ सुरक्षित जनता- सुरक्षित झारखंड की दुआ की।

PunjabKesari

दावत- ए -इफ्तार में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता श्री बन्ना गुप्ता मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल और हफीजुल हसन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, कई विधायक, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!