कोडरमा में डैम से मिला युवक का शव, गोताखोरों की मदद से निकाला बाहर

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Nov, 2020 01:43 PM

dead body of youth found in koderma from dam taken out with the help of divers

झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित डैम से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग जब डैम के समीप से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी।

 

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित डैम से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग जब डैम के समीप से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी।

इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!