झारखंड में जानलेवा गर्मी, लू लगने से 17 वर्षीय किशोर और रेल कर्मी की हुई मौत

Edited By Khushi, Updated: 13 Jun, 2024 06:53 PM

deadly heat in jharkhand 17 year old teenager and railway worker

झारखंड के रामगढ़ के गोला प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम विनय महतो के पुत्र सुदेश महतो की लू लगने से मौत हो गयी।

रांची: झारखंड के रामगढ़ के गोला प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम विनय महतो के पुत्र सुदेश महतो की लू लगने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सुदेश अपने गांव पतरातू से बाइक से दोपहर में गोला स्थित घर आया था। इस दौरान उसे पेट दर्द और उल्टी होने लगी। आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी ओर पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के बीडी सेक्शन में तैनात रेल कर्मी 50 वर्षीय अशोक राम की मौत इलाज के दौरान हो गयी। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की सुबह 9 बजे से जपला हैदरनगर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर ड्यूटी पर था। दोपहर दो से तीन बजे की बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके अन्य सहयोगियों ने उसे तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

बता दें कि झारखंड में जून का महीना जानलेवा बन गया है। अगले 2 दिनों तक पलामू, गढ़वा, सरायकेला और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में हीट वेव का रेड अलर्ट है। वहीं, लातेहार और चतरा में ऑरेंज और रांची समेत अन्य इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लू से जनजीवन प्रभावित है। लोगों को घरों से निकलना दूभर हो गया है। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। मौसम केंद्र ने लोगों से बेवजह घरों से नहीं निकलने का आग्रह किया है। वहीं, झारखंड में मानसून के 16-17 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना है। 16-17 जून से पहले प्री मानसून बारिश होने के आसार हैं।
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!