हाय ये गर्मी... झारखंड वासियों को अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं, राज्य में 19 जून को मानसून आने की संभावना

Edited By Khushi, Updated: 16 Jun, 2024 10:22 AM

alas this heat  there is no respite from the scorching heat

झारखंड में जून का महीना जानलेवा बन गया है। पूरा राज्य तप रहा है। राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। इस बीच मानसून फिर अटक गया है। अब राज्य में मानसून 19 जून को आने की संभावना है।

रांचीः झारखंड में जून का महीना जानलेवा बन गया है। पूरा राज्य तप रहा है। राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। इस बीच मानसून फिर अटक गया है। अब राज्य में मानसून 19 जून को आने की संभावना है।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले 17 जून को राज्य में मानसून ने प्रवेश करना था, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने की संभावना है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून की मौजूदा प्रगति धीमी है। 16 जून के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है और 19 जून के आसपास झारखंड में मानसून के आने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून फिलहाल सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग में अटका हुआ है।

PunjabKesari

भीषण गर्मी की बात करें तो राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। राज्य के 14 जिलों में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। वहीं रांची का पारा 41 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 17 जून तक लू (Heatwave) की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 16 जून को पलामू, गढ़वा, और कोल्हान के सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!