Edited By Khushi, Updated: 20 Sep, 2023 06:04 PM

झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, राज्य में डेंगू से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी जमशेदपुर के रहने वाले हैं।
रांची: झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, राज्य में डेंगू से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी जमशेदपुर के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम जिले के लोग डेंगू की चपेट में ज्यादा है। पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 36 मरीज मिले हैं जबकि राजधानी रांची में डेंगू के 15 संदिग्ध ने जांच कराई। इनमें एक में डेंगू की पुष्टि हुई है। चतरा जिले में 1, धनबाद में डेंगू के 5 और खूंटी में 3 नए मरीज मिले हैं। वहीं, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी और रांची को छोड़कर किसी भी जिले में डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बीते मंगलवार को 74 लोगों ने जांच करायी है। इनमें 46 के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा चिकनगुनिया के भी 96 संदिग्ध मरीज मिले हैं, इनमें 52 मरीजों ने जांच करायी, जिनमें 4 मरीज पॉजिटिव मिले।