जयराम महतो ने बोकारो विधायक के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा, लगाए ये आरोप

Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2025 05:07 PM

dumri mla jairam mahato filed a criminal case against bokaro mla

बोकारो: झारखंड में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ डुमरी के विधायक जयराम महतो ने बोकारो स्टील सिटी थाना में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि 3 अप्रैल को विस्थापित...

बोकारो: झारखंड में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ डुमरी के विधायक जयराम महतो ने बोकारो स्टील सिटी थाना में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि 3 अप्रैल को विस्थापित आंदोलन के समय जयराम महतो एक विस्थापित की हुई मौत पर घटनास्थल पर आए थे।

जयराम महतो के इस कुकृत्य को विस्थापित कभी माफ नहीं करेंगे
घटनास्थल पर विधायक श्वेता सिंह के समर्थकों ने जयराम महतो को रोकना चाहा और विरोध करने पर उनके साथ धक्कामुक्की की और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूत्रों ने बताया कि जयराम महतो ने आरोप लगाया है कि समर्थकों ने विधायक श्वेता सिंह के कहने पर ही ऐसी हरकत की है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा है कि जयराम महतो सर्वप्रथम बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के पक्ष में काम करने आए थे। उन्होंने विस्थापित आंदोलन को कुचलने के लिए बोकारो में आगजनी करवाई और विस्थापित आंदोलन को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके इस कुकृत्य को विस्थापित कभी माफ नहीं करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि बोकारो में हुए विस्थापित आंदोलन के बाद बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्र में इस सिलसिले में छह से अधिक मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। इस आंदोलन में मारे गए प्रेम महतो के पिता ने भी बोकारो स्टील लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि तीन अप्रैल को हए विस्थापित आंदोलन में मारे गए प्रेम महतो के बाद विस्थापितों ने दूसरे दिन बोकारो बंद की घोषणा की थी। इस दौरान उग्र लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दिया और कई पक्षों में मारपीट की भी घटना घटी थी। पुलिस इन मामलों को दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!