दिवंगत रामप्रसाद महतो के परिजनों के लिए सहयोगी बनी हेमंत सरकार, दशकर्म के लिए पहुंचाई मदद

Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2025 05:39 PM

hemant sarkar became a support for the family of late

रांची: झारखंड में धनबाद निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म में सरकार सहयोगी बनी जिससे उनके आश्रितों की चिंता समाप्त हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के उपरांत दिवंगत रामप्रकाश महतो के घर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा चावल, दाल, तेल, सब्जियां...

रांची: झारखंड में धनबाद निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म में सरकार सहयोगी बनी जिससे उनके आश्रितों की चिंता समाप्त हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के उपरांत दिवंगत रामप्रकाश महतो के घर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा चावल, दाल, तेल, सब्जियां समेत अन्य सामग्री पहुंचा दी गई।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री को धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि दिवंगत का परिवार गरीब है और दशकर्म में लोगों को भोजन कराने के लिए घर में अन्न एवं अन्य जरूरी सामग्रियां नहीं हैं। परिवार इसके लिए सक्षम नहीं है।

मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त, धनबाद को दशकर्म के लिए सभी जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराने एवं आश्रितों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!