झारखंड में अब माओवादी ग्रामीणों को बना रहे हैं निशाना, IED विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला की मौत...1 घायल

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2023 01:29 PM

elderly woman killed in ied blast in jharkhand maoists targeting

पश्चिम सिंहभूम जिले के चिरिया बेड़ा टोला के पास प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के चिरिया बेड़ा टोला के पास प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा किए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य बुजुर्ग महिला घायल हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

IED विस्फोट की चपेट में आई बुजुर्ग महिला
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि अंजनबेड़ा गांव के चिड़िया बेड़ा टोला की रहने वाली चांदुकई तोमसोय और गुरुबारी तमसोय शनिवार शाम पत्ते तोड़ने के लिए जंगल में गई थीं, उसी वक्त यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुई चांदूकई तोमसोय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

माओवादी निर्दोष ग्रामीणों को बना रहे हैं निशाना 
उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेखर ने बताया, “जिले के कोर कोल्हान इलाके में 11 जनवरी को शुरू किए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए माओवादी आईईडी लगा रहे हैं।” उन्होंने बताया, “हालांकि, विद्रोही अब निर्दोष ग्रामीणों को भी निशाना बनाने के लिए आईईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!