केला खाने के चक्कर में कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, 5 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने बचाया

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 May, 2021 11:12 AM

elephant falls in a well due to banana eating

वन विभाग ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसमें से बाहर निकाल लिया जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग निकला। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गिरिडीह के वन विभाग के अधिकारियों खुदाई करने वाली तीन जे सी बी मशीनों के सहारे कुएं की दीवार को तोड़कर रास्ता...

 

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के निमाटांड़ गांव में केला खाने के चक्कर में कुएं में गिरे हाथी के एक बच्चे को सोमवार को वन विभाग ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसमें से बाहर निकाल लिया जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग निकला।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गिरिडीह के वन विभाग के अधिकारियों खुदाई करने वाली तीन जे सी बी मशीनों के सहारे कुएं की दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया, जिसके सहारे वह कुयें से निकल कर जंगल की ओर भाग निकला।

विभाग ने कुएं में हाथी के बच्चे के गिरने की सूचना पर उसके बचाव की कार्रवाई सुबह आठ बजे शुरू की और दोपहर एक बजे तक उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!