झारखंड में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक! गुमला में जंगली हाथी के हमले में 1 व्यक्ति की मौत

Edited By Khushi, Updated: 10 Apr, 2026 04:32 PM

elephant menace continues unabated in jharkhand 1 dead in wild elephant attack

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को एक जंगली हाथी के हमले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना आज सुबह घाघरा थाना क्षेत्र में आने वाली बेलागरहा पंचायत के बुरहू गांव के वन क्षेत्र में...

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को एक जंगली हाथी के हमले में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना आज सुबह घाघरा थाना क्षेत्र में आने वाली बेलागरहा पंचायत के बुरहू गांव के वन क्षेत्र में हुई।

जंगली हाथी के हमले में 1 व्यक्ति की मौत
घाघरा थाने के प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया, "मृतक की पहचान बुरहू निवासी अनुप कुमार पांडे के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।" वह हाथी को इलाके से भगा रहे स्थानीय लोगों में शामिल था और इसी दौरान हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। सिंह ने कहा कि वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजे के रूप में 25,000 रुपये प्रदान किए गए हैं, जबकि शेष राशि कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रदान की जाएगी। झारखंड सरकार हाथी के हमले में हुई मृत्यु की स्थिति में चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!