शर्मनाक! पति के सामने पत्नी से बदमाशों ने किया गैंगरेप, नाराज होकर घर से निकली थी महिला

Edited By Khushi, Updated: 27 Sep, 2022 05:59 PM

embarrassing 6 people gang raped the wife in front of the husband

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पति के ही सामने 6 युवकों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया। वहीं, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को नाजुक हालत में मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पति के ही सामने 6 युवकों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को नाजुक हालत में मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत स्थिर है। वहीं, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पति के सामने पत्नी से किया आरोपियों ने गैंगरेप
मामला जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया भलुआही घाटी के पास का है। यहां 22 वर्षीय महिला शनिवार को ससुरालियों से झगड़ा कर गुस्से मे पैदल ही अपने पिता के घर के लिए निकल पड़ी। महिला को ढूंढने के लिए उसका पति और एक अन्य रिश्तेदार मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले तो रात करीब 8 बजे उसे पत्नी सतबरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर मिल गई। महिला के पति की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक वह पत्नी को घर चलने के लिए मना रहा था, तभी 6 लोग कई मोटरसाइकिल पर आए और दोनों की गंभीर रूप से पिटाई कर दी। पिटाई से महिला के पति का रिश्तेदार बेहोश हो गया। पति ने बताया कि वे उसकी पत्नी को पास के ही एक स्थान पर ले गए और कथित रूप से उससे सामूहिक दुष्कर्म किया, लेकिन वह उन्हें देख और सुन सकता था। पति ने कहा कि आरोपियों में से वह 2 को जानता है।

स्थानीय लोगों ने महिला को आरोपियों से बचाया
पति ने बताया कि आरोपी पत्नी को मोटरसाइकिल से दूसरे स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गई। इसके बाद महिला ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और 2 आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4 अन्य को बाद में सोमवार को दबोचा गया। सतबरवा पुलिस थाने के प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने कहा कि पीड़िता को नाजुक हालत में मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!