भले हम विधानसभा चुनाव में संख्या बल में पीछे रह गए, लेकिन 59 लाख लोगों का समर्थन BJP को मिला: बाबूलाल मरांडी

Edited By Khushi, Updated: 09 Dec, 2024 12:56 PM

even though we lagged behind in numbers in the assembly

झारखंड विधानसभा चुनाव के कारण राज्य में स्थगित पार्टी की सदस्यता संगठन महापर्व अब 22 दिसंबर से विधिवत प्रारंभ होगा। इसके पूर्व पार्टी ने आज नगड़ी रांची स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के कारण राज्य में स्थगित पार्टी की सदस्यता संगठन महापर्व अब 22 दिसंबर से विधिवत प्रारंभ होगा। इसके पूर्व पार्टी ने आज नगड़ी रांची स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश सदस्यता अभियान की प्रभारी सांसद डी पुरंदेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक गण, प्रमंडल प्रभारी, सदस्यता महापर्व की प्रदेश टोली, सभी सात मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारीगण, सदस्यता महापर्व की जिला टोली शामिल हुए।

कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से सदस्यता दिलाने की चरणबद्ध तरीकों को समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने और धन्यवाद ज्ञान सदस्यता महापर्व के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखंड की सदस्यता प्रभारी एवं आंध्रप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सांसद डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम अभियान नहीं बल्कि संगठन महापर्व है। भाजपा यह संगठन महापर्व अन्य पर्व की तरह अपने विशाल परिवार के साथ मनाती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी ने वर्ष 2014 में ऑनलाइन के माध्यम से सदस्यता कार्यक्रम को प्रारंभ किया था जिसमें पूरे देश में 9 करोड़ सदस्य बने थे। आज चार राज्यों जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड को छोड़कर जिसमें विधानसभा चुनाव के कारण सदस्यता कार्यक्रम स्थगित था के बावजूद पार्टी ने अब तक देश भर में 11 करोड़ के लक्ष्य को पार करते हुए 11.35 करोड़ सदस्य बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में सदस्य पूरी होने के बाद यह संख्या 14 करोड़ तक जा सकती है।

सांसद पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा कर दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारों और कार्यकर्ताओं की धनी पार्टी है। हमारे पास देश के लिए जीने मरने का जज्बा है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय हमारे नेता के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता पर्व के माध्यम से हम प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचना है। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व के बाद अब पार्टी संगठन महापर्व में जुट गई है। संगठन महापर्व का लक्ष्य सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा का निर्माण। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने पार्टी को पूरा आशीर्वाद दिया है। भले हम विधानसभा चुनाव में संख्या बल में पीछे रह गए, लेकिन 59 लाख लोगों का समर्थन भाजपा को मिला है। मरांडी ने कहा कि चुनाव एक पड़ाव है, लेकिन हम जनता के बीच बार बार जायेंगे। अपने नीतियों कार्यक्रमों के माध्यम से जायेंगे। सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा ही विकसित झारखंड का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण एवं झारखंड के विकास के लिए समर्पित योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ जन- जन तक जाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड से लोकतंत्र विरोधी, राष्ट्र विरोधी, विकास विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए भाजपा के संघर्षशील और मजबूत संगठन को निरंतर गति देनी है।

प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चुनौतियों को अवसर में बदलने का हुनर जानते हैं। कहा कि यह सदस्यता महापर्व का कार्यक्रम मजबूत और संघर्षशील भाजपा बनाने का अवसर है। कहा कि यह पर्व कार्यकर्ताओं का समाज से संपर्क, संबंध बढ़ाने का अवसर है। यह पर्व नए नेतृत्व को भी गढ़ता है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि सदस्यता संगठन महापर्व के माध्यम से हमें प्रदेश भर में भाजपा की नई राजनीतिक सुगंध को पहुंचाना है। कहा कि यह पर्व लोकसंग्रह और शक्ति संचय का भी पर्व है। उन्होंने सदस्यता के लिए सभी वर्ग, समाज और प्रबुद्ध जनों तक जाने का आह्वान किया। कहा कि सभी मोर्चा अपने अपने क्षेत्रों में इसका विशेष ध्यान रखें तो काफी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!