झारखंड में वोटिंग के बीच उग्रवादियों ने मचाया जमकर उत्पात, कोयला ढुलाई में लगे 5 हाईवा को जलाकर किया खाक

Edited By Harman, Updated: 20 Nov, 2024 09:53 AM

extremists created a lot of ruckus during voting in jharkhand

: झारखंड में वोटिंग के बीच लातेहार में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र में कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे 5 हाईवा को आग के हवाले किया। साथ ही इस दौरान उग्रवादियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की और कई...

लातेहार: झारखंड में वोटिंग के बीच लातेहार में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र में कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे 5 हाईवा को आग के हवाले किया। साथ ही इस दौरान उग्रवादियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की और कई राउंड फायरिंग भी किया। इसके अलावा घटनास्थल पर जेपीसी नामक संगठन का पर्चा छोड़ा है। इस घटना से कोल ट्रांसपोर्टरों और कोल कंपनी में हड़कंप मच गया है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।

मिली जानकारी के अनुसार, लातेहार तुबेद कोलियरी से कोयला परिवहन कार्य में लगे पांच हाइवा साइडिंग में कोयला डंप कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान लात जंगल के पास लगभग 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादियों ने वाहनों को रोका। उग्रवादियों ने पहले वाहन चालकों की पिटाई की और फिर पांच वाहनों में आग लगा दी। साथ ही उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के लिए 10 से 15 राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद उग्रवादियों ने झारखंड प्रस्तुति कमेटी उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़ घटना की जिम्मेवारी ली। वहीं इस घटना में 5 हाईवा पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से कई खोखा बरामद किया है। उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!