लॉकडाउन के बारे मे CM हेमंत के ट्विटर हैंडल से वायरल हुआ फर्जी ट्वीट, पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Dec, 2021 11:10 AM

fake tweet about lockdown went viral from cm hemant s twitter handle

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर अकाउंट का यह स्क्रीनशॉट एक फर्जी पोस्ट है।

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का एक फर्जी स्क्रीनशॉट साझा किये जाने के बाद राज्य सरकार ने पुलिस से मामला दर्ज करने के लिए कहा है। इस फर्जी स्क्रीनशॉट में राज्य में लॉकडाउन लगने की बात कही गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर अकाउंट का यह स्क्रीनशॉट एक फर्जी पोस्ट है। यह दोहराया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।''

कार्यालय ने कहा, ‘‘झारखंड पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने, शरारती तत्वों की पहचान करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।'' फर्जी स्क्रीनशॉट के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान और धार्मिक स्थल छह दिसंबर से एक जनवरी तक बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!