पहले बहन पर फिर भाई पर चढ़ गया भूत! दहशत में आकर ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस; फिर हुआ कुछ ऐसा...

Edited By Khushi, Updated: 09 Mar, 2026 02:57 PM

first the sister then the brother was possessed by a ghost terrified the vil

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के तोड़े टोपा गांव में अंधविश्वास को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक युवती के अचानक अजीब व्यवहार को लेकर अफवाह फैल गई कि उस पर भूत सवार है।

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के तोड़े टोपा गांव में अंधविश्वास को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक युवती के अचानक अजीब व्यवहार को लेकर अफवाह फैल गई कि उस पर भूत सवार है। इसके बाद उसी युवती के भाई के बारे में भी यही चर्चा होने लगी, जिससे पूरे इलाके में डर और अफवाह का माहौल बन गया।

युवती को रस्सी से बांधकर झाड़-फूंक कराने की तैयारी

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात लगभग 9 बजे राजू दास की बेटी का व्यवहार अचानक बदल गया। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी और इधर-उधर भागने की कोशिश कर रही थी। परिवार ने इसे भूत का असर मान लिया। इसके बाद उन्होंने युवती को कपड़े की रस्सी से बांधकर झाड़-फूंक कराने के लिए ओझा-गुणी के पास ले जाने की तैयारी की। परिवार का दावा था कि कुछ दिन पहले झिकपानी इलाके में एक युवक की मौत हुई थी और उसकी आत्मा अब युवती पर सवार हो गई है। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने इसे अंधविश्वास बताते हुए डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी।

भाई ने भी सड़क पर मचाया हंगामा

रविवार रात करीब 9:30 बजे युवती का भाई सड़क पर लेटकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वह नशे में था और अनाप-शनाप बातें कर रहा था। अफवाह के कारण लोगों ने मान लिया कि अब वही भाई पर भी भूत सवार हो गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर नोवामुंडी थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को सड़क से हटाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और एहतियात के तौर पर टाटा अस्पताल से एंबुलेंस भी बुलाई, लेकिन युवक एंबुलेंस के आने पर अचानक वहां से भाग गया।

अंधविश्वास से बढ़ी चिंता

यह घटना इलाके में अंधविश्वास और जागरूकता की कमी को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या ओझा-गुणी के बजाय चिकित्सकीय मदद लेना जरूरी है। पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है कि अफवाह या अंधविश्वास के आधार पर कदम न उठाएं और सही इलाज व जागरूकता को प्राथमिकता दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!