कड़ी सुरक्षा के बीच BJP के पूर्व विधायक को दुमका जेल में किया गया शिफ्ट, पत्नी रागिनी ने कही ये बात

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Feb, 2021 04:24 PM

former bjp mla shifted to dumka jail amid tight security

संजीव सिंह को लेकर पुलिस वेन जैसे ही जेल गेट से बाहर निकली समर्थक उनके पीछे दौड़ पड़े। उन्हें दुमका जेल भेजने की इस कार्यवाही पर उनके समर्थकों ने कड़ा एतराज जताया है। बात दें कि भाजपा के पूर्व विधायक पहले रांची होटवार जेल में थे। जहां से हाई कोर्ट...

 

दुमकाः झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद मंडलकारा से दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल आईजी के निर्देश पर आनन फानन में यह कार्रवाई की गई है। वहीं कोयलांचल में इस कार्रवाई को राजनीतिक के तराजू पर तौल कर देखा जा रहा है। रविवार को संजीव सिंह के दुमका जेल शिफ्ट करने की सूचना पर सैंकड़ो समर्थक सुबह से ही धनबाद जेल के गेट के बाहर डटे हुए थे।

संजीव सिंह को लेकर पुलिस वेन जैसे ही जेल गेट से बाहर निकली समर्थक उनके पीछे दौड़ पड़े। उन्हें दुमका जेल भेजने की इस कार्यवाही पर उनके समर्थकों ने कड़ा एतराज जताया है। बात दें कि भाजपा के पूर्व विधायक पहले रांची होटवार जेल में थे। जहां से हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें धनबाद जेल शिफ्ट किया गया था और आज अचानक आनन फानन में उन्हें धनबाद जेल से दुमका जेल भेज दिया गया। पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपनी ही गोतनी झरिया की वर्तमान कांग्रेस विधायक पर साजिश का आरोप लगाया है। धनबाद जिला भाजपा की ओर से रागिनी सिंह द्वारा अपने आवास सिंह मेंशन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
PunjabKesari
इस दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बिना नाम लेते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर साजिश कर पति और पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल भिजवाने का आरोप लगाया। इसमें जेल प्रशासन पर भी साजिश का आरोप लगाया। साथ ही राज्य सरकार को भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। रागिनी ने कहा कि हमारे पति और झरिया के पूर्व विधायक बीमार थे। उनके इलाज के लिए याचिका दायर की गयी थी, तब जेल प्रशासन ने किस नियम के मुताबिक उन्हें दुमका जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि संजीव सिंह को जान का खतरा है, अगर संजीव सिंह को खरोंच भी आई तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!