पूर्व MLA का कोलकाता के अस्पताल में निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Aug, 2026 04:47 PM

former mla ramesh oraon passed away in a kolkata hospital

रमेश उरांव का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा से दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश उरांव की तबीयत पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा था। वहीं 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम सेन्हा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव अर्रू लाया जाएगा। 

परिजनों के अनुसार, रमेश उरांव का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!