हजारीबाग में धार्मिक समिति के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 30 Oct, 2024 12:57 PM

former president of religious committee shot dead in hazaribagh

झारखंड के हजारीबाग जिले में बीते मंगलवार सुबह एक स्थानीय धार्मिक समिति के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में बीते मंगलवार सुबह एक स्थानीय धार्मिक समिति के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान विवेक सोनी के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे हुई जब ‘हजारीबाग रामनवमी महासमिति' के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव (50) अपने आवास से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सिंह ने कहा कि अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी ने कहा, “यादव कुछ आपराधिक मामलों के सिलसिले में जेल में थे। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आये थे।'' पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या एक भूखंड को लेकर हुए विवाद के कारण हुई है। यादव के समर्थकों ने हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जिला परिषद चौक पर कई घंटो तक बाधित रखा। हालांकि, पुलिस ने बाद में जाम को खुलवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!