कांग्रेस में शामिल हुई BJP महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष, रामेश्वर उरांव ने किया स्वागत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Aug, 2020 05:47 PM

former vice president of bjp mahila morcha joined congress

झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष नीतू सिंह रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष नीतू सिंह रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, उरांव ने कांग्रेस को धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत पर विश्वास करने वाली पार्टी बताया और कहा कि इसने देश को आजादी दिलाने के साथ-साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण की बुनियाद रखी। उरांव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नीतू सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई। इस दौरान उन्होंने नीतू सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी गरीबी, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक असामानता को दूर करने के लिए संघर्ष करने वाली है। इस पार्टी ने देश को गुलामी से मुक्ति दिलाई और अब लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए संघर्षरत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के सिद्धांत पर विश्वास करती है। इस पार्टी में कोई छोटा-बड़ा नहीं है। कांग्रेस ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। कांग्रेस ने ही किसी महिला को प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया, पार्टी की विचाराधारा पर विश्वास कर संगठन में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। कांग्रेस पार्टी में सभी के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!