Edited By Khushi, Updated: 04 Apr, 2026 11:51 AM

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत की खबर सामने आई है। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को सिलेंडर पाने के लिए पूरी रात सड़क किनारे लाइन में बितानी पड़ी।
Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत की खबर सामने आई है। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को सिलेंडर पाने के लिए पूरी रात सड़क किनारे लाइन में बितानी पड़ी।
सड़क पर ही मच्छरदानी लगाकर सोए लोग
जिले के अनिगड़ा में स्थित बिरसा गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता रात से ही लाइन में खड़े हो गए थे। कुछ लोग तो अपनी जगह बनाए रखने के लिए मच्छरदानी लगाकर वहीं सड़क किनारे सो गए। बताया जा रहा है कि रामनवमी के बाद कई दिनों तक गैस की सप्लाई नहीं हो पाई थी। इसी वजह से जैसे ही गुरुवार को सिलेंडर मिलने की उम्मीद बनी, लोग बुधवार रात से ही एजेंसी के बाहर पहुंचने लगे।
बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा घर
एक महिला उपभोक्ता आधी रात में ही आकर लाइन में लग गई और मच्छरदानी लगाकर वहीं सो गई, ताकि सुबह सिलेंडर मिल सके। धीरे-धीरे कई और लोग भी रात भर वहीं रुक गए। खूंटी की एसडीएम ने भी माना कि लोगों को रात में लाइन लगानी पड़ी क्योंकि सिलेंडर की मांग ज्यादा थी। गुरुवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और टोकन बांटने की व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन गैस सिलेंडर कम होने की वजह से आधे से ज्यादा लोगों को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।