Edited By Khushi, Updated: 01 Nov, 2025 06:42 PM

Ghatsila by-election 2025: पूर्वी सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पांच नेताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया था। वहीं, दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि इन नेताओं को पार्टी से...
Ghatsila by-election 2025: पूर्वी सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पांच नेताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया था। वहीं, दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि इन नेताओं को पार्टी से पहले ही निकाल दिया गया था, जिसके बाद वे झामुमो में शामिल हुए।
इन नेताओं पर लगा गंभीर आरोप
भाजपा ने इन नेताओं पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगा है। निष्कासित किए गए नेताओं में पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत और सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली शामिल हैं। नेताओं के झामुमो में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के राज्य मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में पांचों नेताओं को "पार्टी-विरोधी गतिविधियों" में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गयी।
राज्य महासचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित निष्कासन आदेश में कहा गया है कि इन नेताओं को घाटशिला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र) के खिलाफ काम करने का दोषी पाया गया है। भाजपा के बयान में यह भी बताया गया कि घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार को “भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने” के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया गया है।