Edited By Khushi, Updated: 15 Mar, 2025 10:31 AM

Holi 2025: झारखंड में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रांची के हरमू स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की जनता को दी होली की शुभकामनाएं
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी के साथ प्रदेश के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद थे। फगुआ के गीतों पर बाबूलाल मरांडी और पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता जमकर झूमे। मरांडी ने झारखंड की जनता को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली स्नेह, सौहार्द और उल्लास के रंग सभी के जीवन में भरे यही कामना करते हैं।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह ऐसा मौका है, जिसमें सारे लोग तमाम मतभेदों को भूलकर रंगों के बीच एक हो जाते हैं। हमें सौहार्द्र के साथ एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करनी चाहिए।