Jharkhand Weather On Holi: होली से पहले झारखंड में चलेगी लू! येलो अलर्ट जारी, Holi मनाने वाले पढ़ें पूरी खबर

Edited By Khushi, Updated: 13 Mar, 2025 11:23 AM

jharkhand weather on holi heat wave will prevail in jharkhand before holi

Jharkhand Weather On Holi: कल यानी शुक्रवार को होली (Holi) का त्यौहार मनाया जाएगा। होली (Holi) से पहले झारखंड में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में राज्य में लू चलने की संभावना है।

Jharkhand Weather On Holi: कल यानी शुक्रवार को होली (Holi) का त्यौहार मनाया जाएगा। होली (Holi) से पहले झारखंड में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में राज्य में लू चलने की संभावना है।

होली के दिन धूप की तपिश से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना

आज की बात करें तो मौसम विभाग ने कोल्हान क्षेत्र में अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी के साथ लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कोल्हान सहित पलामू और गढ़वा आदि इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन धूप की तपिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, 15 और 16 मार्च को कोल्हान के साथ-साथ पलामू और गढ़वा सहित आसपास के इलाकों में भी लू चल सकती है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में राज्य में लू चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू में रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा का रिकॉर्ड किया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!