Edited By Ramanjot, Updated: 23 Apr, 2026 10:41 AM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो समेत तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Road Accident: झारखंड में बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के फोरलेन रजरप्पा मोड़ के समीप तेज रफ्तार तेल टैंकर और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे की चपेट में एक ऑटो भी आ गया और 2 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो समेत तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सूचना मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।