जेल में महिला कैदी से यौन शोषण, पीड़िता ने जेल अधीक्षक और जेलर पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Ramanjot, Updated: 20 May, 2026 12:56 PM

hotwar jail s xual exploitation case in jharkhand

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद के निर्देश पर मंगलवार को सचिव कुमारी रंजना के नेतृत्व में टीम होटवार जेल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के होटवार जेल में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच के लिए पहुंची टीम के सामने बंदी महिला ने जेल अधीक्षक और जेलर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद के निर्देश पर मंगलवार को सचिव कुमारी रंजना के नेतृत्व में टीम होटवार जेल पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

मामले की जांच जारी 

जांच के दौरान महिला बंदी ने टीम को बताया कि जेल अधीक्षक और जेलर द्वारा उसका यौन शोषण किया गया। मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!