Edited By Khushi, Updated: 13 Apr, 2025 10:32 AM

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते शनिवार को एक आईर्डडी विस्फोट के कारण झारखंड जगुआर बटालियन के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में यह घटना हुई थी। कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा, ‘‘इस घटना में कोबरा बटालियन का एक जवान और झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हो गया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया है।'' अधिकारी ने बताया कि कोबरा बटालियन के जवान की पहचान विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के जवान की पहचान सुनील धान के रूप में हुई। पुलिस के एक बयान के अनुसार, रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान धान ने दम तोड़ दिया। इसमें कहा गया कि सैनी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बयान में कहा गया, ‘‘नक्सलियों ने छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच स्थित जंगली इलाके में शनिवार को एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और आईईडी विस्फोट किया। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए।'' चौथे ने कहा कि क्षेत्र में माओवादी रोधी अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान कई आईईडी निष्क्रिय किए हैं।