हिमाचल के मनाली घूमने गए थे Ranchi के 2 युवक, पैर फिसलने से चंद्रा नदी में बहे, 1 की मौत...दूसरे की तलाश जारी

Edited By Khushi, Updated: 07 Apr, 2025 12:32 PM

2 youths from ranchi had gone to visit manali in himachal

Jharkhand News: हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए रांची के 2 युवक चंद्रा नदी में बह गए। 1 युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की...

Jharkhand News: हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए रांची के 2 युवक चंद्रा नदी में बह गए। 1 युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक 2 दोस्त हिमाचल प्रदेश के मनाली में घूमने गए थे। बीते रविवार की सुबह दोनों मनाली से लाहुल स्पीति के सिस्सू पहुंचे थे। यहां दोनों चंद्रा नदी के किनारे लोहे की पुरानी पुलिया पर चढ़े थे, इस दौरान एक युवक का पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गया। बचाने गया अन्य युवक भी नदी में डूब गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव बरामद किया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

दोनों युवक रांची के रातू के बताए जा रहे हैं। दोनों प्लस-टू में कॉमर्स के छात्र थे और उनके बीच गहरी दोस्ती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

82/3

11.2

Chennai Super Kings

Lucknow Super Giants are 82 for 3 with 8.4 overs left

RR 7.32
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!