Jharkhand Assembly Elections: "BJP जल्द जारी कर सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट", बाबूलाल मरांडी ने दी जानकारी

Edited By Khushi, Updated: 17 Oct, 2024 04:26 PM

jharkhand assembly elections  bjp may release the list

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी को चुनाव में लड़ने वाली पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार है। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी को चुनाव में लड़ने वाली पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार है। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

मरांडी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने झारखंड के राजनीतिक हालात व प्रत्याशियों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है। अब इस पर केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है। मरांडी ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है। इसको लेकर सहयोगी दलों के साथ बातचीत चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मरांडी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जब कभी वे पार्टी में शामिल होंगे, तो इसकी जानकारी दी जायेगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर मरांडी ने कहा कि भाजपा 365 दिन जनता के बीच रहती है। पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है।

सूत्रों के मुताबिक झारखंड चुनाव के लिए लगभग 55-56 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। पार्टी अगले 1-2 दिनों में उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी झारखंड में एनडीए में गठबंधन में आजसू को 9-10 सीटें देना चाहती है, लेकिन आजसू के अध्यक्ष कम से कम 11 सीटें चाहते हैं। जेडीयू को बीजेपी ने 2 सीट का ऑफर किया है, लेकिन जेडीयू 3 सीट चाहती है। दूसरी तरफ, एलजेपी (रामविलास) को एक सीट का ऑफर मिला है, जबकि चिराग पासवान भी 2 सीटें चाहते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!