"NEET पेपर लीक मामले में हो सकता है झारखंड सरकार का हाथ", निशिकांत दुबे का हमला

Edited By Khushi, Updated: 23 Jun, 2024 04:20 PM

jharkhand government may have a hand in neet paper leak case

नीट पेपर लीक मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हजारीबाग में पेपर लीक हुआ है, यह बड़ा सवाल है। झारखंड की सरकार कुकर्मों में लिप्त है, हो सकता है कि नीट पेपर लीक में भी शामिल...

Ranchi: नीट पेपर लीक मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हजारीबाग में पेपर लीक हुआ है, यह बड़ा सवाल है। झारखंड की सरकार कुकर्मों में लिप्त है, हो सकता है कि नीट पेपर लीक में भी शामिल हो।

निशिकांत दुबे ने कहा,"जांच के बाद जितने चेहरे हैं, सब बेनकाब हो जाएंगे। नीट पेपर लीक मामले में झारखंड सरकार का हाथ हो सकता है"। वहीं, बता दें कि बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट' में कथित अनियमितताओं के मामले में झारखंड के देवघर जिले से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात देवीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के समीप एक घर से उन्हें हिरासत में लिया।

गौरतलब है कि 5 मई को नीट की परीक्षा थी और एक दिन पहले चार तारीख को अभ्यर्थियों को रामकृष्ण नगर इलाके में एक सेफ हाउस में इकट्ठा किया था। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को जवाब याद कराए गए थे। इसके बाद उन्हें एग्जाम सेंटर में छोड़ा गया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!