बालासोर मेडिकल कॉलेज पहुंची झारखंड की डाॅक्टरों की टीम, राज्य के 1 दर्जन से अधिक घायलों को देगी उचित इलाज

Edited By Khushi, Updated: 05 Jun, 2023 12:59 PM

jharkhand s team of doctors reached balasore medical college

ओडिशा ट्रेन हादसे में झारखंड के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर आज सुबह झारखंड सरकार के अधिकारी और डॉक्टरों की एक टीम हेलीकॉप्टर से बालासोर के अस्पताल पहुंची।

Ranchi: ओडिशा ट्रेन हादसे में झारखंड के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर आज सुबह झारखंड सरकार के अधिकारी और डॉक्टरों की एक टीम हेलीकॉप्टर से बालासोर के अस्पताल पहुंची।

CM हेमंत के आदेश पर टीम बालासोर पहुंची
दरअसल, राज्य के घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था, लेकिन उचित इलाज और सहयोग के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम राज्य से बालासोर गई है। इस टीम में सदर अस्पताल रांची के सर्जन डॉ अजीत कुमार, रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, श्रम सचिव राजेश शर्मा सहित 2 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में झारखंड के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 13 पूर्वी सिंहभूम के हैं। 3 गोड्डा और 1 पाकुड़ का है। दुमका के भी 16 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

रेल हादसे में शिकार झारखंड के लोग
गोड्डा
के मुकेश पंडित, राजीव पंडित व मिथुन कुमार पंडित घायल हुए हैं।

दुमका के 16 मजदूर घायल हैं। बताया जा रहा है कि दुमका के कुल 18 लोग ट्रेन में सवार थे। 16 घायल हैं जबकि 2 लोग लापता हैं। दुमका के घायल श्रमिकों में सीताराम कुमार, हरियर कुमार, जोगेंद्र कुमार, लालमोहन कुमार, सुरेंद्र मारिक, अरविंद राउत, लखन मांझी, प्रमोद राउत, भोला राउत, सुखलाल मरांडी, मुंशी किस्कु, मेरुलाल मरांडी, देवेश्वर मरांडी, नायकी टुडु शामिल हैं।

बहरागोड़ा के 6 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में सोनू पोलाय, रवि देवरी, गुरा पोलाई, रवि रावत, संध्या कर्मकार व सुखराज कर्मकार शामिल हैं।

गिरिडीह के कुसुंभा-गांडेय के 2 सगे भाई कुंदन कुमार ठाकुर व जीतन कुमार ठाकुर घायल हैं।

साहेबगंज के हर्षित प्रसाद गुप्ता घायल हुए है।

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!