Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2024 02:46 PM
रांचीः झारखंड में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। मानसून के प्रवेश के बाद कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने लगातार 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकतर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की...
रांचीः झारखंड में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। मानसून के प्रवेश के बाद कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने लगातार 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकतर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने 29 जून से 1 जुलाई तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आज यानी शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं शनिवार से 3 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है। 27 जून को वर्षा 80.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जो सामान्य वर्षा से 55 फीसद कम है।
फिलहाल राज्य में तेज हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। शनिवार से बारिश शुरू होने से तापमान दो से तीन डिग्री कम हो सकता है।