Edited By Khushi, Updated: 09 Mar, 2025 11:46 AM

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज और कल मौसम का मिजाज (Jharkhand Weather) बदला-बदला सा दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिन तक राज्य में बादल छाए रहने की आशंका है।
Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज और कल मौसम का मिजाज (Jharkhand Weather) बदला-बदला सा दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिन तक राज्य में बादल छाए रहने की आशंका है।
कुछ दिनों बाद झारखंड में होगी भीषण गर्मी ।। Jharkhand Weather ।।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) और उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भाग में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कुछ दिनों की ठंड रह गई है। इसके बाद लोगों को पूरी तरह से गर्मी लगने लगेगी।
दोपहर में कर्कश धूप देखने को मिलेगी
मौसम केंद्र के अनुसार, आज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रह सकता है। यानी, अब ठंड के बाद लोगों को अच्छी खासी गर्मी लगने वाली है। इस बदलते मौसम में खुद को हाइड्रेट कर के रखें। दोपहर में कर्कश धूप देखने को मिलेगी। वहीं, शाम में हल्की-हल्की ठंडी हवा चलेगी।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे गर्म जिला सरायकेला रहा। यहां सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।. यहां 35.7 डिग्री पारा रहा। वहीं, सबसे ठंडे जिले की बात करें तो सबसे कम तापमान खूंटी में दर्ज किया गया। यहां 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।