Jharkhand weather: झारखंडियों को एक बार फिर पड़ेगी गर्म कपड़ों की जरूरत! 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी

Edited By Khushi, Updated: 24 Feb, 2025 11:24 AM

jharkhand weather jharkhandis will once again need warm clothes mercury

Jharkhand weather: झारखंड में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन एक बार फिर राज्य में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट का अनुमान है।

Jharkhand weather: झारखंड में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन एक बार फिर राज्य में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट का अनुमान है।

PunjabKesari

राज्य के 7 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के 7 जिलों में बिजली कड़कने, बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। इसी गिरावट की वजह से अहले सुबह और देर शाम ठंड महसूस होगी। मौसम केंद्र के मुताबिक कोल्हान प्रमंडल में आने वाले सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के साथ संथाल परगना के दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात की संभावना है।

PunjabKesari

1 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं

मौसम केंद्र ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल के सभी 3 जिलों और संताल परगना के 4 जिलों में सोमवार (24 फरवरी) को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम केंद्र के मुताबिक, कोल्हान के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिले में मौसम खराब रहेगा। संताल परगना के दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिले में भी गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। हल्के बादल छाने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के आसपास रहने वाला है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!