Jharkhand Weather Update: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से झारखंड में गिरेगा तापमान! जानें प्रदेश में आज मौसम का हाल

Edited By Harman, Updated: 04 Mar, 2025 12:19 PM

jharkhand weather today jharkhand temprature update

उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। जिससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत...

Jharkhand Weather News: उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। जिससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल सकती है। 

आज प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं

बता दें कि उत्तर भारत की ठंडी हवाएं झारखंड की ओर बह रही हैं, जिस कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों तक झारखंड का मौसम ठंडा ठंडा रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी की मार सहनी पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो चुका है और आज इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। इसके कारण आज प्रदेश में बारिश का कोई संकेत नहीं है। आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। 

बता दें कि पिछले 24 घंटों में झारखंड में सबसे अधिक तापमान (Maximum Temprature in Jharkhand) सरायकेला में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान (Minimum Temprature) हजारीबाग में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी भी काफी महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी गर्मी महसूस होगी। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है । 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!