Jharkhand Weather: झारखंड में और गिरेगा पारा, ठंड से कांपेंगे लोग! घने कोहरे की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी

Edited By Khushi, Updated: 01 Jan, 2026 04:34 PM

jharkhand weather the mercury will further in jharkhand causing people to

Jharkhand Weather: आज देश भर में नया साल मनाया जा रहा है। झारखंड में नए साल पर भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

Jharkhand Weather: आज देश भर में नया साल मनाया जा रहा है। झारखंड में नए साल पर भी ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

घना कोहरा छाए रहने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका हैं। इन इलाकों में दृश्यता 50 से 200 मीटर तक सिमट सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी की सुबह साढ़े आठ बजे तक गिरिडीह और देवघर समेत कई जिलों में घना कोहरा बना रह सकता हैं। इसके अलावा गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुर, गोड्डा और साहिबगंज में भी कोहरे की स्थिति गंभीर रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे हालात में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील 
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद दो दिनों के भीतर पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!