JMM गठबंधन ने 144 वादे किए थे, लेकिन 5 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया: शिवराज सिंह चौहान

Edited By Khushi, Updated: 03 Nov, 2024 11:22 AM

jmm alliance had made 144 promises but did not fulfill even a single

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार ने 144 वादे किए थे, लेकिन पिछले 5 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है।

रांची: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार ने 144 वादे किए थे, लेकिन पिछले 5 साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। चौहान ने बीते शनिवार को हुसैनाबाद और बिशुनपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के दौरान ये बातें कही। उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों कमलेश कुमार सिंह और समीर उरांव के लिए वोट मांगे।

"मुख्यमंत्री एक ‘‘जादूगर'' हैं, उनकी उम्र 5 वर्षों में सात साल बढ़ गई"
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी चौहान ने कहा, ‘‘झारखंड में झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन सरकार ने पांच साल पहले 144 वादे किए थे, लेकिन पिछले पांच साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।'' मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उम्र विवाद पर कटाक्ष करते हुए चौहान ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री एक ‘‘जादूगर'' हैं, जिनकी उम्र पिछले पांच वर्षों में सात साल बढ़ गई है। चौहान ने कहा, ‘‘उन्होंने 2019 में अपनी उम्र 42 साल बताई थी। पांच साल बाद 2024 में उनकी उम्र 47 साल होनी चाहिए, लेकिन वह कह रहे हैं कि वह 49 साल के हैं, जिसका मतलब है कि उनकी उम्र सात साल बढ़ गई है। या तो उन्हें अपनी उम्र याद नहीं है या फिर वह झूठ बोलने के आदी हैं।'' दरअसल, हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार गमलील हेम्ब्रम ने 30 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोरेन ने अपने नामांकन हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है। हेम्ब्रम ने अपनी शिकायत में कहा कि सोरेन ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में दायर हलफनामे में अपनी उम्र 42 वर्ष बताई थी। हेम्ब्रम ने शिकायत में दावा किया, ‘‘2024 के विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने हलफनामे में अपनी उम्र 49 साल बताई है। पांच साल में किसी व्यक्ति की उम्र सात साल कैसे बढ़ सकती है।''

"सोरेन सरकार ने मनरेगा और जल जीवन मिशन के पैसे का गबन किया"
चौहान ने दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद गठबंधन झारखंड के लोगों का कभी भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने जंगल, खनिज और पानी से समृद्ध एक खूबसूरत राज्य को बर्बाद कर दिया है। सोरेन सरकार ने मनरेगा और जल जीवन मिशन के पैसे का गबन किया है।'' चौहान ने दावा किया कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 2.87 लाख सरकारी रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा कब होगी, परिणाम कब आएगा और नियुक्ति पत्र कब वितरित किए जाएंगे, यह तय करने के लिए एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। सरकारी रिक्तियों को भरने के अलावा रोजगार के पांच लाख नए अवसरों का भी सृजन किया जायेगा।'' चौहान ने कहा कि अगर झारखंड में भाजपा सत्ता में आती है, तो स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी में मदद के लिए दो साल तक हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की राशि दी जायेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!