मंईयां सम्मान यात्रा निकाल BJP पर पलटवार करेंगी कल्पना सोरेन, पलामू से होगा आगाज

Edited By Harman, Updated: 21 Sep, 2024 12:06 PM

kalpana soren will retaliate against bjp by taking out maina samman yatra

झारखंड विधानसभा चुनावों को कुछ समय ही शेष बचा है। सभी राजनीतिक दल चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं,भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल कर राज्य में बदलाव लाने का दावा कर रही है। अब झामुमो भी कल्पना सोरेन के नेतृत्व में...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों को कुछ समय ही शेष बचा है। सभी राजनीतिक दल चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं,भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल कर राज्य में बदलाव लाने का दावा कर रही है। अब झामुमो भी कल्पना सोरेन के नेतृत्व में मंईयां सम्मान यात्रा का आगाज कर भाजपा पर पलटवार करेगी। जिसकी शुरुआत पलामू से की जा सकती है।

इसकी जानकारी झामुमो की सीनियर नेत्री सह सांसद जोबा मांझी ने दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों को सम्मान देने व उनके सुरक्षित भविष्य के बारे में केवल हेमंत सोरेन ने ही सोचा है। जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पूरे झारखंड में सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों की संख्या में बहन बेटी शामिल होंगी।

बता दें कि बीते शुक्रवार सोहराय भवन में पलामू और कोल्हान प्रमंडल के झामुमो नेताओं के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक की। वहीं इस बैठक के दौरान मंईयां सम्मान यात्रा निकालने का फैसला लिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!