कांवड़ियों की गुंडागर्दी... जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी पर किया जानलेवा हमला, 1 हिरासत में

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2026 05:27 PM

kanwariyas attack on sho in bokaro

पुलिस ने बताया कि बोकारो जिला से पुलिस का काफी संख्या बल देवघर भेज दिया गया है। इस कारण से थाना पर फोर्स की कमी हो गई है।

Jharkhand News: झारखंड में बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ पर भारी संख्या में जा रहे कांवड़ियों को नियंत्रित करने पहुंचे थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते रात्रि भारी संख्या में कांवड़ियां जल लेकर जा रहे थे। इसी क्रम में डीजे बजाना और नाच- गान करने के दौरान सड़क पर जाम लग गया। उक्त सूचना पाने पर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जाम हटाने की कोशिश की। इसी बीच कांवड़ियों ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल को यहां के एम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें- 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और क्या रहेगा सूतक काल का समय

पुलिस ने बताया कि बोकारो जिला से पुलिस का काफी संख्या बल देवघर भेज दिया गया है। इस कारण से थाना पर फोर्स की कमी हो गई है। यही कारण था कि थाना प्रभारी अकेले उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि कुछ कांवड़िए नशे में धुत थे और उन्होंने ही इन पर हमला कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और कड़ी पूछताछ कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!