Ranchi में देर रात डकैती: दो पेट्रोल पंपों से लाखों की लूट, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद

Edited By Khushi, Updated: 25 Mar, 2026 10:54 AM

late night robbery in ranchi lakhs looted from two petrol pumps armed criminal

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में देर रात अपराधियों ने बेखौफ होकर दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में देर रात अपराधियों ने बेखौफ होकर दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है।

बदमाशों ने 2 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लूटी
जिले के बीआईटी थाना क्षेत्र में देर रात कुछ बदमाशों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन अपराधी बाइक और कार से वहां पहुंचे थे। उन्होंने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूटपाट की। पहले पेट्रोल पंप से बदमाशों ने 2 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लूट ली। इसके बाद उन्होंने दूसरे पेट्रोल पंप पर भी वारदात को अंजाम दिया, जहां से करीब 2 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मामले की पुष्टि करते हुए बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!