उपचुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी के हारने से भी सरकार की स्थिरता पर नहीं पड़ेगा असर: सोरेन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Oct, 2020 11:25 AM

loss of coalition candidate in byelection not affect stability of government

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि राज्य में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में यदि गठबंधन के प्रत्याशी हार भी जाएं, तो भी उनके नेतृत्व वाली सरकार की स्थिरता को कोई खतरा नहीं है।

दुमकाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि राज्य में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में यदि गठबंधन के प्रत्याशी हार भी जाएं, तो भी उनके नेतृत्व वाली सरकार की स्थिरता को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी मुश्किल से हमलोगों ने 20 साल के दौरान (राज्य में) पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई है।

इस उपचुनाव से सरकार (की स्थिरता) पर कोई असर नहीं होने जा रहा है। हमारे पास 50 विधायक हैं और दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। सरकार गिरेगी नहीं, लेकिन आपके निर्णय से सरकार को और मजबूती मिलेगी। यह पूर्ण बहुमत वाली सरकार है।'' सोरेन ने दुमका के लखीकुण्डी में आयोजित एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को यह कहा।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में दुमका (सु0) और बोकारो में बेरमो विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों स्थानों पर तीन नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!