Manika Vidhan Sabha: मनिका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र सिंह को बागियों से है खतरा ।। vidhansabha seat 2024

Edited By Khushi, Updated: 06 Nov, 2024 03:49 PM

manika vidhan sabha congress candidate ramchandra singh on manika seat

2019 में हुए चुनाव में मनिका में कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। रामचंद्र सिंह 74 हजार वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी उम्मीदवार रघुपाल सिंह 57 हजार सात सौ 60 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

मनिका: मनिका विधानसभा सीट का इलाका लातेहार जिले में पड़ता है, लेकिन यहां के लोग लोकसभा चुनाव में चतरा सीट के लिए वोट करते हैं। मनिका सीट एसटी समुदाय के लिए आरक्षित है।

इस सीट पर चुनावी लड़ाई बीजेपी उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह और कांग्रेस के नेता रामचंद्र सिंह के बीच होती रही है। हालांकि पहले रामचंद्र सिंह आरजेडी से जुड़े हुए थे। 2000 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी उम्मीदवार यमुना सिंह ने जीत दर्ज किया था।

2005 के चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रामचंद्र ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 2009 और 2014 के चुनाव में मनिका में बीजेपी उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह ने जीत का सिलसिला कायम रखा था तो 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट का सियासी समीकरण बदल गया। 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र सिंह ने मनिका में जीत का परचम लहराया था। 2024 में मनिका में बीजेपी ने फिर से हरिकृष्ण सिंह पर ही भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने भी रामचंद्र सिंह को ही चुनावी अखाड़े में उतारा है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

 वहीं 2019 में हुए चुनाव में मनिका में कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। रामचंद्र सिंह 74 हजार वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो बीजेपी उम्मीदवार रघुपाल सिंह 57 हजार सात सौ 60 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं चार हजार नौ सौ 80 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं मनिका सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरिकृष्ण सिंह ने जीत हासिल की थी। हरिकृष्ण सिंह ने 31 हज़ार पांच सौ 83 वोटों के साथ अपना झंडा बुलंद किया तो आरजेडी के रामचंद्र 30 हज़ार पांच सौ  वोट के साथ दूसरे नबंर पर रहे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार मुनेश्वर को 27 हज़ार सात सौ 31 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने छलांग लगाई और हरिकृष्ण पहले नंबर पर रहे थे। हरिकृष्ण सिंह 18 हजार छह सौ 45 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर 18 हजार आठ सौ 76 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी प्रत्याशी रामेश्वर 15 हजार दो सौ 14 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

मनिका विधानसभा क्षेत्र में मुनेश्वर उरांव के बागी होने से इंडिया गठबंधन में दरार पड़ गई है। हालांकि कांग्रेस डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही है। इंडिया गठबंधन में आई इस दरार को पाटने और डैमेज कंट्रोल करने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता लग गए हैं। वहीं 2019 के आंकड़े के हिसाब से कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र सिंह को थोड़ी बढ़त जरुर हासिल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!