झारखंड के लातेहार में माओवादियों ने 10 वाहनों को किया आग के हवाले, छापेमारी जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 May, 2022 04:02 PM

maoists set fire to 10 vehicles in jharkhand s latehar

पुलिस के मुताबिक जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बसकारचा में माओवादियों ने शनिवार रात एक निर्माण कंपनी के खुदाई के कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और टैंकरों समेत कुल आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार इन वाहनों का इस्तेमाल...

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने सड़कों और पुलों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बसकारचा में माओवादियों ने शनिवार रात एक निर्माण कंपनी के खुदाई के कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और टैंकरों समेत कुल आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार इन वाहनों का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण कार्य में किया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि इसके कुछ देर बाद पोटमाडीह इलाके में मिक्सर मशीन समेत दो और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, जिनका इस्तेमाल पुल बनाने के कार्य में किया जा रहा था। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुजूर ने कहा, "माओवादियों ने एक पर्चा जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है।" फिरौती को लेकर हुए विवाद के कारण इन वाहनों में आग लगाई गई। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि आरोपी माओवादियों को पकड़ने के लिए प़ुलिस छापे मार रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!