Modi Cabinet 3.0: रांची के सांसद संजय सेठ ने ली मंत्रीपद की शपथ, BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Edited By Khushi, Updated: 10 Jun, 2024 11:01 AM

modi cabinet 3 0 ranchi mp sanjay seth takes oath as minister

रांची के सांसद संजय सेठ ने राज्य मंत्री के तौर पर मोदी कैबिनेट में शपथ ली। संजय सेठ केंद्र में मंत्री बनने वाले रांची के तीसरे सांसद हैं। संजय सेठ के शपथ लेने के बाद रांची संसदीय सीट को 12 साल बाद मंत्री पद मिला है।

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने राज्य मंत्री के तौर पर मोदी कैबिनेट में शपथ ली। संजय सेठ केंद्र में मंत्री बनने वाले रांची के तीसरे सांसद हैं। संजय सेठ के शपथ लेने के बाद रांची संसदीय सीट को 12 साल बाद मंत्री पद मिला है।

BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रांची में खासा उत्साह है। रांची के सांसद संजय सेठ के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। राजधानी रांची के हृदयस्थली फिरायालाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची के सांसद संजय सेठ को मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ झारखंड से 3 लोगों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में स्थान देने को लेकर खुशियां मनाई।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि रांची को एक लंबे अरसे के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने झारखंड से चंद्रप्रकाश चौधरी और अन्नपूर्णा देवी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए पटाखे चलाएं और लड्डू बांटें।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!