Jharkhand में मानसून ने ली रीएंट्री, इन जिलों में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

Edited By Khushi, Updated: 13 Jul, 2024 01:29 PM

monsoon re entered jharkhand

राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में बीते शुक्रवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई।  जिससे तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी 13 जुलाई को भी झारखंड में भारी बारिश...

रांची: राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में बीते शुक्रवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई जिससे तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी 13 जुलाई को भी झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
आज के मौसम के बारे में बात की जाए तो आज पूरे राज्य में धमाकेदार बारिश होने वाली है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

जिलों का संभावित तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 25 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।

गर्मी से मिली राहत
बता दें कि एक तरफ बारिश से लोगों को ऑफिस से लौटते समय घर जाने में देरी और परेशानी हुई तो दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई। बारिश होने से किसानों को खेती में मदद मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बादल गरजने के दौरान आसमानी बिजली गिर सकती है, जिससे मौसम विभाग ने अपील की है कि इस दौरान घरों से निकलने से बचे एवं किसान अपने-अपने खेतों से किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!