हत्या या आत्महत्या: पति से मायके जाने की बात कहकर निकली महिला और 3 बच्चों का शव कुएं से बरामद

Edited By Khushi, Updated: 13 Sep, 2024 11:25 AM

murder or suicide dead bodies of woman and 3 children found

झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला और उसके 3 बच्चों के शव एक कुएं से बरामद किए गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई...

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला और उसके 3 बच्चों के शव एक कुएं से बरामद किए गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके 3 बच्चों के शव एक कुएं में मिले। ग्रामीण दोपहर में जब अपने खेतों में गए तो उन्होंने कुएं में शवों को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उषा मुंडा नाम की महिला मंगलवार को अपने तीन बच्चों दिव्या (सात), शिवम (चार) और सत्यम (एक) के साथ रांची जिले के सोरो गांव में अपने माता-पिता के घर से निकली थी। उषा मुंडा और उनके बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन बुधवार को भी जारी रही।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है, लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उषा मुंडा के पति फूलदेव ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!