"मेरी जीवन संगिनी मेरी सबसे बड़ी ताकत", CM हेमंत ने कल्पना सोरेन के जन्मदिन पर लिखा भावुक पोस्ट

Edited By Khushi, Updated: 04 Mar, 2026 10:50 AM

my life partner is my greatest strength  cm hemant soren wrote an emotional po

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के जन्मदिन के मौके पर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कल्पना सोरेन को अपनी “जीवन की सबसे बड़ी ताकत” बताते हुए भावुक संदेश साझा किया।

पत्नी के जन्मदिन पर सीएम का भावुक संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "मेरी जीवन संगिनी और सबसे बड़ी ताकत, माननीय विधायक कल्पना को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। संघर्ष के दिनों से लेकर आजतक - आपने हमेशा हर कदम पर मेरा अडिग साथ निभाया है, हर चुनौती का डटकर सामना किया है और जब जरूरत पड़ी तो परिवार के साथ-साथ जनता की सेवा में निरंतर अपना योगदान दिया है। आपका साथ मुझे हौसला देता है, आपका विश्वास मुझे ताकत देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और खुशहाल रखे यही मेरी कामना है।" वहीं, इस खास मौके पर सीएम ने सोशल मीडिया पर सुंदर तस्वीरें भी साझा कीं और जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!