अब सबको चाहिए PNG...रांची में बढ़ी पाइपलाइन गैस की मांग, पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या में तेजी

Edited By Khushi, Updated: 28 Mar, 2026 12:21 PM

now everyone wants png  demand for piped gas rises in ranchi surge in the num

Jharkhand News: झारखंड के रांची में एलपीजी गैस की कमी के बीच पाइपलाइन नेचुरल गैस (पीएनजी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहर के कई इलाकों में पीएनजी नेटवर्क बिछ चुका है और लोग अब इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं।

Jharkhand News: झारखंड के रांची में एलपीजी गैस की कमी के बीच पाइपलाइन नेचुरल गैस (पीएनजी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहर के कई इलाकों में पीएनजी नेटवर्क बिछ चुका है और लोग अब इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं।

रांची में बढ़ी पाइपलाइन गैस की मांग
शहर में कुल 78 हजार पीएनजी कनेक्शन देने की क्षमता है। फिलहाल 24 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 18,500 घरों में गैस की सप्लाई नियमित रूप से शुरू हो चुकी है। मार्च 2026 में लगभग 2,000 नए कनेक्शन दिए गए, जबकि फरवरी में यह संख्या करीब 1,500 थी। इससे साफ है कि हर महीने इस सेवा की मांग तेजी से बढ़ रही है। अशोक नगर, अरगोड़ा, बरियातू, कांके रोड, डिबडीह, टुपुदाना, हरमू, हटिया, धुर्वा, चेशायर होम रोड, जोड़ा तालाब, बूटी मोड़, हेहल और पिस्का मोड़ सहित कई इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है। लालपुर और मेन रोड के करीब 30 प्रतिशत हिस्सों में भी पाइपलाइन पहुंच चुकी है। हालांकि, विभाग की धीमी प्रक्रिया के कारण अभी कई लोग पीएनजी सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर से भी जानकारी ली जा सकती है 
कई इलाकों में लो प्रेशर की शिकायतें भी मिली हैं। विभाग का कहना है कि वह जल्द इसे ठीक करेगा, लेकिन नियमित पेट्रोलिंग न होने की वजह से समस्या बनी हुई है। पीएनजी की कीमत एलपीजी से सस्ती है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इसका रेट 47.38 रुपये प्रति एससीएम है, जो एलपीजी की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत सस्ता है। वहीं, कमर्शियल उपयोग के लिए इसका रेट 71.10 रुपये प्रति एससीएम है। कम खर्च और सुविधाजनक सप्लाई के कारण लोग पीएनजी की ओर बढ़ रहे हैं। व्यावसायिक कनेक्शन भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मार्च में 20 नए व्यावसायिक कनेक्शन दिए गए। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायी अब पीएनजी अपनाकर अपनी लागत कम कर रहे हैं।

पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कस्टमर रजिस्ट्रेशन और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। हेल्पलाइन नंबर से भी जानकारी ली जा सकती है। घरेलू कनेक्शन के लिए लगभग 4,500 रुपये और 500 रुपये सिक्योरिटी शुल्क देना होता है। कमर्शियल कनेक्शन 5,000 रुपये से शुरू होते हैं, और खपत के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क लागू होता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां भविष्य में एलपीजी सप्लाई बंद हो सकती है। ऐसे में लोगों को समय रहते पीएनजी कनेक्शन लेने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!